Connect with us

अपराध

वाराणसी:अशोक विहार में चली गोली , पुलिस कर रही हमलावर की तलाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बुजुर्गियत में अपने से आधी उम्र की युवती से इश्कबाजी के विवाद में शनिवार की रात गोली चल गई। यह घटना जैतपुरा थाना क्षेत्र के अशोक विहार कालोनी फेज 1 में हुई। हमलावर का नाम विवेक पांडेय बताया गया है जो अशोक नगर का निवासी बताया जा रहा है। गोली अनुराग कैली नामक युवक को लक्ष्य कर चलाई गई थी। संयोगवश गोली अनुराग कैली नही लगी। पुलिस इस मामले में पूछताछ के बाद हमलावर व एक युवती की तलाश कर रही है।
वारदात इश्कबाजी का है। अनुराग कैली के पिता 75 वर्षीय जार्ज जान कैली हैं। वह इस उम्र में पिछले एक हफ्ते से अपने से आधी उम्र की 35 वर्षीया युवती के साथ घर में रह रहे थे। बुढ़ापे में इश्कबाजी का बेटे अनुराग कैली व बहू विरोध कर रही थी। इस मामले की शिकायत रिश्तेदारों तक पहुंच चुकी थी। विवेक भी अक्सर युवती से मिलने जार्ज जान कैली के घर आता रहा। पिता-पुत्र में विवाद बढ़ने लगा तो जार्ज जान कैली ने विवेक पांडेय को सूचना दी। इसके बाद विवेक पांडेय रात आठ बजे कार से पहुंचा। घर पहुंचते ही विवेक ने अनुराग को धमकाने की कोशिश की और हाथापाई करने लगा। अनुराग ने विरोध किया तो विवेक ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई।
शोर-गुल सुनकर क्षेत्रीय के लोग जुटने लगे तभी विवेक जार्ज जान कैली के साथ रह रही युवती को स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। भुक्तभोगी अनुराग कैली और उसके पिता जार्ज जान कैली से पूछताछ की। अनुराग ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस आरोपित विवेक पांडेय और युवती की तलाश कर रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page