Connect with us

राज्य-राजधानी

वरिष्ठ समाजसेवी व प्रधान प्रत्याशी ने गांव में लगवाई स्ट्रीट लाइट

Published

on

संतकबीरनगर। विश्वनाथपुर के मैरवा मोहल्ले में लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या को देखते हुए समाजसेवी एवं प्रधान प्रत्याशी राकेश पाण्डेय ने जनहित में स्ट्रीट लाइट लगवाने की पहल की। स्ट्रीट लाइट स्थापित होने के बाद पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे सुरक्षा व सुविधा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि रात के समय अंधेरा रहने से राहगीरों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्ट्रीट लाइट लगने से अब न केवल आने-जाने में सहूलियत हुई है, बल्कि असामाजिक तत्वों पर भी नियंत्रण लगेगा।

इस अवसर पर राकेश पाण्डेय ने कहा कि समाज सेवा उनका मूल उद्देश्य है और गांव की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहेंगे। मोहल्लेवासियों ने इस पहल के लिए राकेश पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page