Connect with us

वाराणसी

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र सिंह का ‘जयदेश न्यूज़’ परिवार ने मनाया जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर से प्रकाशित ‘आज हिंदी दैनिक’ के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘जयदेश न्यूज’ के एडिटर इन चीफ श्री सुभाष चंद्र सिंह का 69 वाँ जन्मदिन शुक्रवार को जयदेश न्यूज़ कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने केक काटकर सभी पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों का मुंह मीठा कराया। तत्पश्चाप सभी ने अल्पाहार भी ग्रहण किया।

बताते चले कि, श्री सुभाष सिंह ‘काशी पत्रकार संघ’ के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यालय में बधाई देने वालों में ‘जयदेश न्यूज़’ के चेयरमैन आशुतोष जायसवाल, प्रबंध निदेशक सुमित जायसवाल, निदेशक अरुण कुमार सिंह के अलावा न्यूज़ एंकर खुशरंग हिना, अंजली मिश्रा, तनवी, साक्षी शुक्ला, श्रद्धा यादव, न्यूज़ एडिटर शुभम कुमार सिंह, प्रदीप कनौजिया, विनोद कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, गणपत राय इत्यादि शामिल रहे।

इसके अलावा काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्रा, ‘वाराणसी प्रेस क्लब’ के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। फेसबुक पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page