पूर्वांचल
‘वन महोत्सव कार्यक्रम’ में बच्चों ने बताया पर्यावरण का महत्व, 50 छात्रों में वितरित हुआ पौधा
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – गणपत राय
चंदौली। वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नौबतपुर में चित्रकला, निबन्ध, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौबतपुर गांव के प्रधान अजीत जायसवाल रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं का खूब उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया तथा 50 छात्राओं को ‘एक वृक्ष मां के नाम’ के अवसर पर पौधा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी चंदौली रेंज मुन्नालाल सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी छविनाथ त्रिपाठी, वन दरोगा रवि कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, देव कृष्ण तिवारी वनरक्षक समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Continue Reading
