Connect with us

वाराणसी

लोहता पुलिस और खनन विभाग के सह पर फल फूल रहा है माफियाओं का कारोबार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

वाराणसी। लोहता क्षेत्र के कोटवां चौकी अंतर्गत काफी दिनों से अवैध खनन हो रहा है। यहां तक की दिन में भी धड़ल्ले से खनन माफिया बिना किसी डर के अनैतिक कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों का यहां तक कहना है कि लोहता पुलिस और खनन विभाग के आशीर्वाद से ही खनन माफियाओं का कारोबार काफी चरम पर है। हो सकता है उन्हें इसमें से कुछ कमीशन भी मिलता हो। पुलिस कमिश्नर को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर इतना तेज दौड़ती है कि ऐसा लगता है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो जाएगा। अब बच्चों का स्कूल भी खुल गया है, जिसकी वजह से बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काफी दिनों से कोटवां चौकी पर चौकी इंचार्ज भी नियुक्त नहीं है। उनके जगह पर कार्यवाहक चौकी इंचार्ज कार्यभार संभाल रहे हैं। लेकिन इस घटना पर कुंभकरण की तरह सो रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page