वाराणसी
लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी पकवा गांव में लाखों की चोरी, चोरों ने उड़ाए जेवरात
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत छितौनी पकवा गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित धीरज जायसवाल पुत्र छेदी जायसवाल के घर में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी कुछ अज्ञात चोर घर में घुसकर बगल में रखी अलमारी की चाभी से खोलकर सोने-चाँदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित धीरज जायसवाल ने बताया कि चोरों ने अलमारी से एक सोने की हार, अंगूठी सात पीस, सोने की चेन, एक मांग टीका, झुमका, नथिया, दो पीस सोने की कंगन, झाला झुमका और ₹10,000 नकद चोरी कर लिए। चोरी के बाद चोर अलमारी की चाबी छत पर तीन सेट में रखकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निकिता सिंह और कोटवां चौकी प्रभारी पवन कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचें और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
थाना प्रभारी निकिता सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
