वायरल
लोकसभा चुनाव से पहले रवि किशन को लगा झटका, महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और वर्तमान में गोरखपुर के सांसद रवि किशन पर मुंबई की रहने वाली अपर्णा ठाकुर और उसकी बेटी शिनोवा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि, रवि किशन ने 28 साल पहले उसके साथ शादी की थी, लेकिन दुनिया से अब तक छिपाए रखा। यदि अभी भी रवि किशन इस शादी को स्वीकार नहीं करते हैं तब मैं अपना हक पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगी। इसके साथ महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

अपर्णा ठाकुर ने सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि, उसकी मुलाकात रवि किशन से साल 1995 में उस वक्त हुई थी जब वह पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही थी। एक साल बाद हम दोनों ने शादी कर ली थी। जिसमें दोनों के परिवार और खास दोस्त भी शामिल हुए थे। हमारी एक बेटी है और वह चाहती है कि रवि किशन उसे सामाजिक रूप से अपनाएं। अगर रवि किशन ऐसा नहीं करते तो मैं न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगी। अपर्णा ने आगे कहा कि, रवि किशन अब भी उनके संपर्क में हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इस रिश्ते और उनकी बेटी को स्वीकार नहीं करना चाहते।
तो वहीं इस कॉन्फ्रेंस में महिला की बेटी भी साथ थी और उसने भी दावा किया है कि रवि उसके पिता हैं और उसे मिलने भी आया करते थे। अपर्णा की बेटी ने कहा कि उसे कभी पिता का प्यार नहीं मिला, रवि किशन उन्हें मिलने घर जाते थे और कुछ समय में वापस चले जाते थे। उनसे कई बार मेरी बात हुई लेकिन उन्होंने कभी मेरी मदद नहीं की। पिछली बार मुझे 10 हजार की जरूरत थी, मैंने पैसे मांगे लेकिन उन्होंने मुझे पैसे नहीं दिए।
