गोरखपुर
लूट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। लूट के अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लूट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 562/2025 धारा 310(2), 317(3) बी0एन0एस0 एवं मु0अ0सं0 711/25 धारा 310(2), 317(3) बी0एन0एस0 के अंतर्गत वांछित अभियुक्त अभिषेक निषाद पुत्र अमरदीप निषाद, निवासी महुआपार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से लूट का एक अदद मोबाइल फोन (आईफोन) बरामद किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, वह घर जाते समय रास्ते में रुककर मोबाइल फोन से बातचीत कर रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अभियुक्तों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस सूचना के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू की और अभियुक्त की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक निषाद के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 562/2025 एवं 711/25 धारा 310(2), 317(3) बी0एन0एस0 के मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त थाना बखीरा जनपद संतकबीरनगर में मु0अ0सं0 309/25 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस तथा थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर में मु0अ0सं0 827/25 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत भी उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुरज सिंह थाना चिलुआताल, उपनिरीक्षक चन्दन नारायण सिंह चौकी प्रभारी मजनू, उपनिरीक्षक विकास यादव, हेड कांस्टेबल मनीष मिश्रा, कांस्टेबल शिव शंकर एवं कांस्टेबल सुजीत कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
