Connect with us

वाराणसी

लावारिस कार से मिले नोटों की बरामदगी में पुलिस ने किया खेल, इंस्पेक्टर एवं 3 दरोगा सहित 7 निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। लावारिस कार के भीतर बोरे में मिले नोटों के मामले में 7 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शंकुलधारा में 30 मई को लावारिस कार में नोटों से भरे बोरे में 92 लाख 94 हजार रुपये मिले थे। रुपये में हेराफेरी के बाद जांच में 7 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद तत्कालीन इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार व उत्कर्ष चतुर्वेदी एवं कांस्टेबल महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र को निलंबित कर दिया गया। एसीपी के अनुसार 29 मई को बैजनत्था के व्यापारी से एक करोड़ 40 लाख लूट हुई थी, बरामद रकम उसी से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने हवाला की रकम/लावारिस बताकर बरामदगी में खेल कर दिया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page