राज्य-राजधानी
लापता सब इंस्पेक्टर का शव सरयू नदी में मिला, विभाग में शोक की लहर
बस्ती। जनपद के थाना परशुरामपुर से लापता हुए सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में मिलने से हड़कंप मच गया है। शव अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया।
मृतक सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे थे, जिसकी सूचना विभागीय स्तर पर भी दी गई थी। सरयू नदी में श*व मिलने की खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक और सनसनी का माहौल है।

फिलहाल अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सब इंस्पेक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
