Uncategorized
लान से चोरी हुआ सामान बरामद एक महिला गिरफ्तार
रिपोर्ट:प्रवीण कुमार सिंह
लोहता। थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव के एक लान में शादी समारोह में आई महिला का बैग चोरी हो गया था। जिसमे नगदी मोबाइल सहित क ई सामान था। घटना की सूचना महिला ने लिखित रूप से पुलिस को दिया। सीसीटीवी कैमरे के सहारे पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करके सामान बरामद किया और जेल भेज दिया। लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर के विजय जायसवाल ने थाने पर सूचना दिया की शुक्रवार को उनकी पत्नी साथ में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। भीड भाड में किसी ने उनकी पत्नी का लाल रंग का पर्स गायब कर दिया जिसमे दस हजार नगद एक पायल, एप्पल का मोबाइल चार्जर.था वह चुरा लिया। पुलिस ने कोरौता चौराहे से 12:30 बजे लगभग जंसा थाना क्षेत्र के जंसा बाजार की ज्योती मौर्य को गिरफ्तार करके सभी सामान बरामद कर लिया और जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, उप निरीक्षक संदीप सिंह, आदित्य कुमार, अजीत कुमार, जया त्रिपाठी आदि लोग शामिल रहे हैं।
