Connect with us

अपराध

लाठी डंडा से लैस हमलावरों ने ठेकेदार पर किया हमला, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा कस्बा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक ठेकेदार पर हमला करने की घटना सामने आई है, जिसमें उनके स्कॉर्पियो वाहन को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनिहारा गांव के रहने वाले राहुल सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। बीती रात वह सकलडीहा रेलवे स्टेशन से बाजार की ओर जा रहे थे तभी पदुमनाथपुर गांव के पास कुछ युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया । रात अधिक होने के कारण वह नहीं रुके और आगे बढ़ गए। इस पर युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और सकलडीहा बाजार में उनकी गाड़ी को रोककर लाठी-डंडों से शीशे तोड़ दिए।

Loading...

राहुल सिंह के साथ भी मारपीट की गई और बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग निकले। कोतवाल संजय कुमार सिंह के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page