मनोरंजन
लंदन में बीच में ही रोक दिया गया अरिजीत सिंह का शो, फैंस ने जताई नाराजगी
नई दिल्ली। म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का जादू जब भी चलता है, हर कोई उनकी आवाज़ में खो जाता है। लंदन में हुए उनके हालिया म्यूजिक शो में भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन फैंस को अधूरा अनुभव मिला।

दरअसल, अरिजीत सिंह लंदन में सुपरहिट फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक गा रहे थे, जो ओरिजिनली फहीम अब्दुल्ला ने गाया था। दर्शक इस गाने में डूब ही रहे थे कि अचानक शो बीच में ही रोक दिया गया। मैनेजमेंट ने कथित तौर पर बिजली गुल कर दी और लोगों को घर लौटना पड़ा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अरिजीत सिंह मंच पर सैयारा गा रहे थे और अचानक बिजली चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम रात 10:30 बजे के कर्फ्यू के कारण उठाया गया। सिंगर को न तो गाना पूरा करने का मौका मिला और न ही अपने फैंस को अलविदा कहने का।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोग जहां अरिजीत सिंह की आवाज़ की तारीफ कर रहे हैं, वहीं शो अचानक रोक दिए जाने पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
