वाराणसी
रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में यात्री घायल
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के कथौली मोड़ के पास गुरुवार की शाम रोडवेज और बोलरो पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें पिकप चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बाबतपुर के चौकी इंचार्ज पहुंचे। उन्होंने बताया कि, पिकअप पहड़िया मंडी जा रही थी। घायलों को हल्की चोटें आईं हैं।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस 45 यात्रियो को लेकर लखनऊ जा रही थी। कथौली मोड़ पर पहुंचते ही रोडवेज चालक अवधेश यादव और परिचालक लाल बिहारी आपस मे पिंडरा बाजार या हाइवे से चलने को लेकर बात करने लगे। परिचालक ने अधिकारियों के निर्देश के बाबत पिंडरा बाजार से चलने के लिए कहा, इतने में रोडवेज चालक ने लापरवाही से अचानक पिंडरा बाजार की ओर मोड़ दिया। जिससे सामने से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार हो गई। जिससे चालक गोलू यादव 30 वर्ष तथा पल्लेदार पारस 35 वर्ष घायल हो गया।
