पूर्वांचल
रेलवे:13 अगस्त तक बढ़ी ब्लाक की तिथि,नहीं रुकेंगी यह ट्रेनें
भदोही। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता को देखते हुए एक बार फिर रामबाग जंक्शन पर तकनीकी कार्यों के कारण 05 अगस्त को समाप्त हो रहे ब्लाक की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ाकर दिया है। जबकि 22 जून से चल रहा ब्लाक सोमवार को समाप्ति पर था। बढ़े ब्लाक के चलते 08 दिन और मेल-एक्सप्रेस का ठहराव नहीं हो सकेगा। पीआरओ वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 14006 आनन्द विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस, 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस, 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद- दानापुर एक्सप्रेस, 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 12792 दानापुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22669 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस 13 अगस्त तक रामबाग जंक्शन पर नहीं रुकेंगी।
