Connect with us

पूर्वांचल

रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों से राजकुमार पांडेय ने की मुलाकात, की आर्थिक मदद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बीते दिनों करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़िता का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में कई दिनों तक इलाज भी चला। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

करंडा क्षेत्र में हुई इस हैवानियत वाली घटना की जानकारी होते ही सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

इतना ही नहीं खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर राजकुमार पांडेय ने 50 हजार की आर्थिक मदद भी की और यह भी भरोसा दिलाया कि आगे भी वह इस परिवार के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही आरोपी को सजा दिलाने में यथासंभव मदद करेंगे।

इस दौरान राजकुमार पांडेय ने कहा कि, यह घटना समाज और देश प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या इस हैवानियत वाली वारदात के आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलेगा ? उन्होंने पुलिस प्रशासन से बेहतर पैरवी करते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की।

इस दौरान पूर्व प्रधान शशिकांत दूबे, रूबल दूबे बीडीसी, सुमित दूबे, राजेश यादव, रामगोविंद चौबे काका, चुलबुल दूबे, इम्तियाज़ ख़ान, उदयराज दुबे, सोनू पांडेय, दीपक सिंह, राहुल दूबे, संजय यादव, मुकेश पाल, राहुल दुबे, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page