Connect with us

वाराणसी

रूपाला के बयान से नाराज़ राजपूतों ने मारी पलटी : डॉ. ए.के. सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महापौर का चुनाव लड़ चुके सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक और जीवनदीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने लोकसभा के चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, यादव और मुस्लिम की जुगलबंदी के साथ साथ रूपाला के बयान को लेकर राजपूतों की नाराज़गी से इंडी गठबंधन को काफ़ी लाभ हुआ। जो राजपूत मतदाता भाजपा के साथ थे उन्होंने पलटी मारी और इंडी गठबंधन का साथ दिया।

Loading...

राजस्थान और उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम इसका स्पष्ट उदाहरण है। इंडी गठबंधन ने भाजपा के खिलाफ़ चुनाव अभियान के दौरान यह जमकर प्रचार किया कि अगर ये सत्ता में आए तो बाबासाहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के संविधान को बदल देंगे इसके चलते दलित मतदाताओं ने भी इंडी गठबंधन का साथ दे दिया। डॉक्टर ए.के. सिंह ने कहा कि, केंद्र में बनने वाली नई सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मैं नई सरकार को शुभकामना देता हूं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page