Connect with us

अपराध

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के मडवां मोहिद्दिनपुर क्षेत्र के मडवां मोहिद्दिनपुर गांव में रविवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।विवाद के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे बिंदू (35), चुलबुल (11), खुशबू (21), उर्मिला (55) और ललिता (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Loading...

पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page