Connect with us

बड़ी खबरें

राष्ट्रपति, पीएम और कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी अंतिम विदाई

Published

on

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी की गईं।

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह इस दौरान मौजूद थीं। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।

अंतिम विदाई के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई, जिसे उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के रंग से प्रेरित होकर अपने जीवन का सिग्नेचर कलर बनाया था।

सुबह उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था जिसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। राहुल गांधी इस दौरान पार्थिव देह के साथ गाड़ी में मौजूद थे।मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 9:51 बजे दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से बीमार थे और घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।

अंतिम संस्कार के बाद उनके पार्थिव शरीर से तिरंगा उतारकर परिजनों को सौंपा गया। इस बीच, उनके स्मारक को लेकर विवाद भी उभरा। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाने के लिए अब तक जगह तय नहीं की गई है।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की थी कि जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ वहीं स्मारक बनाया जाए। गृह मंत्रालय ने बताया कि स्थान तय करने में कुछ और समय लग सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa