Connect with us

गोरखपुर

रामपुर कान्हा क्रिकेट प्रतियोगिता : फाइनल मैच में माडर टीम का चार विकेट से कब्जा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर में रामपुर कान्हा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। फाइनल मैच में माडर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनंतपुर टीम को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में अनंतपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 116 रन का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माडर टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। माडर टीम की जीत में गेंदबाज रोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट गिरा दिए, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सहजनवां यशपाल सिंह रावत ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और शील्ड पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयप्रकाश उर्फ पिंटू, श्रीकांत गुप्ता, इंद्रजीत उर्फ डेबा, अजीत सिंह यादव, सुबोध, निखिल, विकेश, सचिन, सौरभ, आकाश, शिनोद, आलोक, अभिषेक यादव, प्रियांशु, मंटू, धीरज, सर्वेश, प्रदीप यादव, आर्यन, हरिलाल, अनुराग, आयुष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page