सियासत
राजेश गौड़ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

वाराणसी (रामनगर)। कैंट विधानसभा को मजबूत करने के उद्देश्य से बलिया से आए विधानसभा प्रभारी राजेश गौड़ ने रविवार को रामनगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विनोद यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कई अहम रणनीतिक चर्चाएं की गईं। मुख्य रूप से विधानसभा सीट को जीतने की दिशा, बूथों को कैसे मजबूत किया जाए, तथा वोटर लिस्ट में नाम कैसे बढ़ाया जाए जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन मंथन हुआ।
इस बैठक में कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती यादव, पुराने रामनगर वार्ड के पार्षद रामकुमार यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष सुजीत, पूर्व सभासद संजय यादव, पूर्व सभासद रजत, सचिन, तथा लक्ष्मण यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और कैंट विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।