Connect with us

वाराणसी

राजीव कुमार सिंह कोतवाली के नए थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

Published

on

कई थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। जहां कहीं थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदल गया है तो वहीं कई को पद से हटा दिया गया है। इस क्रम में विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात राजीव कुमार सिंह कोतवाली के नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि विमल कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह से थाना प्रभारी निरीक्षक चौक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार प्रवीण कुमार सिंह को चौक थाने से लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। जगदीश कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक कपसेठी से थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर बनाया गया है। इसी क्रम में भरत उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर से प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह नियुक्त किया गया है, जबकि परमहंस गुप्ता को थाना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर से निरीक्षक ए एच टी यू बनाया गया है। राज बहादुर मौर्य को प्रभारी ए एच टी यू से निरीक्षक अपराध थाना सिगरा नियुक्त किया गया है।

उदयवीर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। राकेश पाल को प्रभारी निरीक्षक थाना जंसा से प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेध नियुक्त किया गया है। अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना चोलापुर बनाया गया है। इसी तरह प्रदीप कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से वाचक अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था के पद पर नियुक्त किया गया है।

राजीव कुमार सिंह (पीएनओ नम्बर 152765286) को थानाध्यक्ष लोहता से थानाध्यक्ष कपसेठी बनाया गया है। आशीष मिश्रा को थानाध्यक्ष कोतवाली से बड़ागांव थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि राजकुमार पांडेय को थानाध्यक्ष बड़ागांव से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना राजातालाब नियुक्त किया गया है। बृजेश कुमार मिश्रा वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना राजातालाब से थानाध्यक्ष लालपुर पांडेयपुर बनाए गए जबकि मनोज कुमार सिंह को थानाध्यक्ष लालपुर पांडेयपुर से हटाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कोतवाली बनाया गया है। वैद्यनाथ सिंह थानाध्यक्ष दशाश्वमेध से थानाध्यक्ष जंसा नियुक्त किए गए हैं।

Advertisement

कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने निर्देश दिया है की सभी थाना प्रभारी अथवा अन्य पदों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी तत्काल आदेश का अनुपालन करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page