Connect with us

अपराध

रांची पुलिस का बीयर बार में छापा, चार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रांची। राजधानी के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बीयर बार में देर रात को पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। “तमाशा बीयर बार” में अश्लील गाने बजाने और जुआ खेलने की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल चंद्र मंडल, सचिन कुमार, मनोज कुमार और रमेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी भी बरामद की है। मनोज कुमार के पास से डेढ़ लाख रुपये और रमेश कुमार के पास से 31 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए हैं।

Loading...

इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी ने किया, जो सादे कपड़ों में होटल पहुंचे थे। जब आरोपों को सही पाया गया तो उन्होंने पुलिस बल को बुलाकर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के एक प्रतिष्ठित बिल्डर का नाम भी सामने आया है, जिससे शहर में चर्चा का माहौल बन गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page