Connect with us

वायरल

योगी सरकार सभी सफाई कर्मियों को देगी आयुष्मान कार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सीवर टैंक की सफाई करने वाले सभी कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति गंभीर है। इस उद्देश्य के लिए सरकार सफाई कर्मियों की पहचान के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण करवा रही है। इसके बाद सभी कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें सुरक्षा किट भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड भी दिया जाएगा।

Loading...

असीम अरुण मंगलवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में सीवर और सैप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान होने वाली मौतों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार योगिता स्वरूप ने बैठक में नमस्ते योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रदेश में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की ताकि वे नियमित रूप से योजना की प्रगति की समीक्षा कर सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page