Connect with us

वायरल

यूपी के हर जिले में रखे जाएंगे सीएम युवा फेलो, इतना मिलेगा वेतन

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। युवाओं को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को तैयार कर अब इसे लागू करने के लिए दस साल की योजना बनाई है। लाखों बेरोजगार युवाओं को इस योजना का लाभ आसानी से दिलाने के लिए हर जिले में सीएम युवा फेलो रखे जाएंगे। इन्हें चालीस हजार के वेतन पर आउटसोर्सिंग के जरिए रखा जाएगा।

85 डाटा एंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे
मिशन डायरेक्टर, एडिशनल मिशन डायरेक्टर, चार संयुक्त निदेशक, महाप्रबंधक वित्त, वित्त लेखाधिकारी, चार सहायक लेखाधिकारी, चार डिप्टी मिशन डायरेक्ट की भर्ती प्रतिनियुक्ति से होगी। 85 डाटा एंट्री ऑपरेटरों को हर महीने 15000 रुपये दिए जाएंगे।

मिशन रोजगार के लिए 10 साल की योजना तैयार

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को सफल बनाने के लिए एक मिशन कार्यालय की स्थापना की जाएगी। राज्य स्तर पर एक शासकीय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया जाएगा जिसमें औद्योगिक विकास, एमएसएमई और अन्य दस विभागों के प्रमुख सचिव शामिल होंगे। इस अभियान की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति का नेतृत्व अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई) करेंगे, जो योजना के संचालन की पूरी ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

मिशन के प्रबंधन के लिए ज़िला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई का गठन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व ज़िला मजिस्ट्रेट करेंगे। इसके साथ ही राज्य स्तर पर एक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई भी स्थापित होगी। मिशन निदेशक द्वारा एक मिशन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अगले दस वर्षों में दस लाख एमएसएमई इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देना और उनके लिए ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना होगा।

Advertisement

इन उद्योगों पर अब नहीं मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज
तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, पटाखों का निर्माण, प्लास्टिक कैरीबैग 40 माइक्रॉन से कम व प्रतिबंधित श्रेणी के अन्य उत्पाद वाले उद्योग लगाने पर इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना को लागू करने के लिए विस्तृत शासनादेश जारी किया है

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page