Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी का मौसम: हवा-बादल ने बढ़ाई गलन, रात चढ़ते ही छाया कोहरा आज कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

Published

on

राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा, इसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। एक तो धूप की कमी, दूसरे चलती हवाएं गलन का अहसास कराती रहीं। वहीं शाम ढलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा बढ़ा, हालांकि यह घना कोहरा नहीं था, लेकिन लोगों को लगा कि इस सीजन में पहली बार रात में कोहरा छाया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिन के तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगी, हालांकि न्यूनतम पारे में कुछ बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र पर बृहस्पतिवार दिन का तापमान 22.5 और न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बादलों के कारण अधिकतम तापमान गिरेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर मंडल व दिल्ली एनसीआर के आसपास 23 को बूंदाबांदी के आसार हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page