वाराणसी
यातायात व्यवस्था को सुदृढ.बनाए जाने के दृष्टीगत गोष्ठी आयोजित
वाराणसी। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा0 एस चिन्नप्पा द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ.बनाए जाने के दृष्टीगत गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, निरीक्षक यातायात (टी.आई.) उपनिरीक्षक यातायात ( टी. एस. आई.) सहित अन्य यातायात अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचार रूप से संचालन हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया की ड्यूटी में लगे समस्त यातायात कर्मी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर लगन के साथ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालन करना सुनिश्चित करेंगे जिससे आम जन मानस को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
Continue Reading
