Connect with us

वायरल

यातायात नियम तोड़ने पर 51 वाहनों का चालान, पांच सीज

Published

on

Loading...
Loading...

छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक

देवरिया। यातायात पुलिस ने शनिवार को पूरे जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। यह अभियान “यातायात माह” के तहत आयोजित किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 151 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 5 वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड, नगर बस स्टैंड, सिविल लाइन तिराहा और रामलीला मैदान सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर चलाया गया।

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और सख्ती के साथ चलाए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज, मझगांवां में छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्रों को हेलमेट और सीटबेल्ट की अनिवार्यता, तेज रफ्तार में वाहन चलाने के खतरे, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग के जोखिम, गलत दिशा में वाहन चलाने के दुष्परिणाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही पैदल व साइकिल चलाने के सुरक्षित तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page