Connect with us

पूर्वांचल

मौसम ने लिया करवट, दो दर्जन से अधिक शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश। मौसम विभाग ने 6 जून तक यूपी में हल्की बारिश व आंधी चलने की बात कही है। 7 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।इस बार संभावना जताई जा रही है कि यूपी में मानसून थोड़ा पहले आ सकता है।

आमतौर पर पूर्वी यूपी में मानसून के आने का समय 15 से 18 जून के बीच में है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं स्थानों पर बहुत हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़े।

मौसम विभाग ने बताया कि, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page