Connect with us

दुनिया

मॉस्को हमले में मरने वालों की संख्या 100 के पार, पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

Published

on

रूस की राजधानी मास्को के क्राक्स सिटी हॉल में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना के समय मौजूद चश्मदीदों ने इसकी घटना की भयावहता बताई है। डेव प्रिमोव नामक एक व्यक्ति ने कहा कि, वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया था। लोग घबराकर एक जगह से दूसरे जगह भागने लगे। इस दौरान कई लोग गिर गए और कुछ लोगों ने उन्हें कुचल दिया। तो वहीं प्रिमोव नाम के व्यक्ति ने कहा कि, हॉल में जब अचानक गोलियां चलने लगीं तो हम सभी गलियारे की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन आतंकवादी लोगों को चुन चुन कर मार रहे थे।

इस बीच रूसी सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर कंसर्ट के दौरान कहर बरपाने वाले चार हमलावरों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले के बाद देश-विदेश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक ने शोक व्यक्त किया है। जब यह हमला हुआ उस वक्त क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘पिकनिक’ का परफॉर्मेंस चल रहा था। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में 6200 लोग मौजूद थे।

रूसी अधिकारियों ने बताया कि हम इस आतंकवादी हमले की जांच कर रहे हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार अपडेट किया जा रहा है। यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है जब व्लादिमीर पुतिन ने हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है और रूस के राष्ट्रपति के रूप में लगातार 5 वां कार्यकाल संभालने जा रहे हैं। दूसरी ओर रूस बीते दो साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa