वाराणसी
मॉं शृङ्गार गौरी के दर्शन को उमड़े ‘ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद’ के हजारों कार्यकर्ता
वाराणसी। विगत 38 वर्षों की परम्परा का निर्वाह करते हुए पूर्व घोषणा के अनुसार ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के हजारों कार्यकर्ताओं ने सत्यनारायण मन्दिर पर एकत्र होकर यात्रा प्रारंभ की। कार्यक्रम का नेतृत्व ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शुक्ल ने किया। भारी पुलिस फोर्स की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानवापी मुक्त करो’, ‘एक धक्का और दो ज्ञानवापी तोड़ दो’ नारे लगाते हुए गेट नम्बर 4 से प्रवेश किया। लोगों के हाथों में नारियल एवं प्रसाद था जिसे लेकर विधि विधान से माता शृङ्गार गौरी, व्यास जी का स्थान, बाबा श्री काशी विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा, ढूंढीराज गणेश का सामूहिक पूजन किया। माता श्रृंगार गौरी के सामने ज्ञानवापी मुक्ति का शपथ एवं संकल्प लिया,और हनुमान जी के सामने खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

ईद के बाद शुक्रवार होने के चलते प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए थे। देर रात महापरिषद के अध्यक्ष प० शिव कुमार शुक्ल को प्रशासन के लोगों के द्वारा विभिन्न स्तर से कार्यक्रम में फेर बदल को लेकर दबाव बनाया जाता रहा। प्रमुख कार्यकर्ताओं को पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते रहे। देर रात लगभग 11:30 बजे चौक थाना इंस्पेक्टर द्वारा कार्यक्रम को लेकर चेतावनी पत्र जारी किया गया। परंतु महापरिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के ऐसे रुख की परवाह किए बिना ही परम्परा का निर्वाह किया और भव्य संकल्प सभा और दर्शन पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया।

कार्यकर्ता बांसफाटक स्थित श्री सत्य नारायण मंदिर पर आधे घंटे तक हर हर महादेव ,शंभू काशी विश्वनाथ गंगे, हर हर बम बम, ज्ञानवापी पर क्या बोलेगा – बम बोलेगा बम बोलेगा, अयोध्या हुई हमारी है, काशी मथुरा बाकी है आदि नारे लगाते हुए दर्शन पूजन को उत्साही बनाते रहे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के धर्म जागरण प्रमुख अभय कुमार के सान्निध्य में प० शिव कुमार शुक्ल की अध्यक्षता तथा अनिल रावल शास्त्री में आचार्यत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के संयोजन की भूमिका डा ज्ञान प्रकाश मिश्र, पतंजलि पांडेय, राजा आनंद ज्योति सिंह एवं अभिषेक निगम थे। मुख्य रूप से विहिप के अनिल कुमार, गौरव प्रकाश, स्वतंत्र बहादुर, सुमंत आनंद, दीप मेहरोत्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सत्यम मिश्र, अक्षय तिवारी, आशीष,अधोक्षज पांडेय ,शशिकांत पांडेय,आदि की उपस्थिति रही।
