Connect with us

गोरखपुर

मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित तहसील गोला के पीएम श्री स्कूल सेमरी में प्रतिभाशाली छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।

समारोह में कक्षा 8 की मेधावी छात्रा अंशु को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अंशु ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में 129 अंक प्राप्त कर जनपद में 20वाँ स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल अंशु की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है।

इसी क्रम में कक्षा 7 की छात्रा मनीता को भी सम्मानित किया गया, जिनका चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए हुआ है। विज्ञान के क्षेत्र में उनकी जिज्ञासा, नवीन सोच और रचनात्मकता ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुँचाया है। यह चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

इसके साथ ही कक्षा 7 की छात्रा अनुष्का तिवारी ने मीना मंच अंतर्गत आयोजित “मेरे बदलाव की कहानी” प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रतिभागिता कर विद्यालय का मान बढ़ाया। सामाजिक जागरूकता और आत्मविश्वास से भरी उनकी प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इन छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेमरी सदन तिवारी ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक मनोज कुमार मिश्र, सहायक अध्यापक राम सिंह और प्रिन्स ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और भविष्य में विद्यालय से ऐसी अनेक प्रतिभाएँ निकलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page