अपराध
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे किशोर को कार ने रौंदा
Loading...
Loading...
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार को ओवरटेक करते हुए दूसरी कार दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
Loading...
दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृतक प्रिंस दुर्गा पूजा की मूर्ति का विसर्जन कर घर लौट रहा था। इस हादसे के बाद किशोर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Continue Reading
