Connect with us

वाराणसी

मुनाफे का झांसा देकर 40 लाख की चपत, मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

कैसे दिया गया ठगी को अंजाम ?

वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र के कमला नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार पाठक को साइबर ठगी का शिकार बनाकर जालसाजों ने 40 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें भारी मुनाफे का झांसा देकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। अभिषेक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ठगी में शामिल मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

कैसे दिया गया ठगी को अंजाम?

अभिषेक को व्हाट्सएप पर दो ग्रुप में जोड़ा गया। इन ग्रुप्स में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया।जालसाजों ने “पेटीएम” और “एजीआई ग्रुप” का प्रतिनिधि बनकर “ट्रेड जीनियस” नामक एक एप डाउनलोड करवाया। पीड़ित ने एप की प्रामाणिकता सेबी की वेबसाइट पर जांची, जहां वह सही पाया गया। इससे उनका विश्वास और बढ़ा।

अभिषेक ने 10,000 रुपये का निवेश किया और उन्हें 3,212 रुपये का मुनाफा दिया गया। यह देखकर उन्होंने अधिक निवेश का निर्णय लिया। जालसाजों ने क्यूआईपी (क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल पोजीशन) और फर्जी आईपीओ के नाम पर करोड़ों रुपये के निवेश की पेशकश की।

Advertisement

अभिषेक ने शुरुआती तौर पर 10,000 रुपये का निवेश किया और मुनाफा कमाया। इसके बाद उन्हें क्यूआईपी में निवेश के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें उन्होंने 3 लाख रुपये निवेश किए।

“सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड” और “सिटीसेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” के फर्जी आईपीओ में 20 लाख रुपये से अधिक का निवेश कराया गया। कमीशन और शुल्क के नाम पर भी अतिरिक्त 5 लाख रुपये वसूले गए। इस तरह अलग-अलग किश्तों में अभिषेक से कुल 40 लाख रुपये ठग लिए गए।

डीसीपी क्राइम प्रमोद कुमार ने कहा, “साइबर ठगी में शामिल मोबाइल नंबर और बैंक खातों को ट्रैक किया जा रहा है। ठगों के खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है। अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page