Connect with us

वाराणसी

मुनाफे का झांसा देकर युवक से 79 लाख की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग से मोटी कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने चंदुआ छित्तूपुर स्थित हरि नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार यादव से 79.44 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद सिगरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक बीते वर्ष 30 सितंबर को अजय कुमार यादव के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम अनु पाठक बताते हुए खुद को शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताया और निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अजय को एक व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ा गया, जहां कई अन्य लोग ट्रेडिंग से होने वाली कमाई के बारे में जानकारी साझा करते थे।

Loading...

ठगों के बहकावे में आकर अजय ने शुरुआत में 44 हजार रुपये ठगों के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों बाद ट्रेडिंग के लिए बनाए गए खाते में लाभ दिखाई देने लगा, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अनु पाठक के कहने पर अजय ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 79 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद उसे कोई रकम नहीं मिली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page