Connect with us

मुम्बई

मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पालघर। मनोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मुंबई-अहमदाबाद हाइवे स्थित मस्तान नाका के पास रविवार सुबह गलत दिशा से जा रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर एक ऑटो में 5 यात्री सवार होकर मनोर की ओर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो मनोर फ्लाइओवर के पास पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहीएक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार जान्हवी जयेश पाडोसा (24) और वंदना सदू लहांगे (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक फरार हो गया।

Loading...

फ़िलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबसे हाइवे पर कंक्रीट रोड का काम शुरू हुआ है, तब से कई लोगों ने जान गंवाई है, क्योंकि जल्दबाजी में वाहन चालक रॉन्ग साइड में चले जाते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page