Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर : 29 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर के राजगढ़ थाना पुलिस ने चोरी हुई 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर की गई।

घटना 6 फरवरी 2025 की है, जब प्रदीप कुमार सिंह निवासी देवपुरा, थाना राजगढ़ ने अपनी शराब की दुकान से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। इस मामले में राजगढ़ पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 22/2025 के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Loading...

8 फरवरी 2025 को थानाध्यक्ष महेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हिनौता ब्लॉक तिराहे के पास से आरोपी संजय पाल (निवासी मवैया, थाना चिल्ह) को गिरफ्तार किया। मौके से पिकअप वाहन (UP 63 BT 9019) में भरी 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक डीवीआर और एक पावर सप्लायर बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 345(3), 238 बीएनएस और 60 यूपी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page