Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर में पलाश वृक्षों की कटाई, वन विभाग की लापरवाही से पर्यावरण को खतरा

Published

on

मड़िहान(मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्ष बचाने और जंगलों को संरक्षित करने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है, लेकिन मड़िहान वन रेंज के राजगढ़ विकास खंड में वन विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। यहां के विभिन्न वन क्षेत्रों जैसे सरसों, दरवान, लूसा और सेमरी में राजकीय पुष्प पलाश के वृक्षों की अवैध कटाई की जा रही है। यदि यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में पलाश के वृक्षों का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।

क्षेत्रीय ग्रामीणों का मानना है कि धीरे-धीरे यहां की वन संपदा समाप्त हो रही है। अवैध कटाई जारी रही तो आने वाले समय में यहां की हरियाली और वन संपदा पूरी तरह खत्म हो सकती है। इस पर पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की बनती है, जो इस स्थिति को सुधारने में विफल हो रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa