वाराणसी
मिशन शक्ति: छात्राओं को कार्यालयी कार्यों का मिला विशेष प्रशिक्षण

वाराणसी (सारनाथ)। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ की छात्राओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अध्यापिका विनीता चौबे के नेतृत्व में छात्राओं को डाकघर सारनाथ का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
इस दौरान डाक सहायक ने छात्राओं को डाकघर से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यालयी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने, बैंक व डाकघर में धन जमा करने व निकालने हेतु फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कार्यालयी कार्यों में दक्ष बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त करना था। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इस भ्रमण में भाग लिया और आवश्यक जानकारी अर्जित की।
यह पहल न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी बल्कि मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों की पूर्ति में भी अहम भूमिका निभाएगी।