Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिशन शक्ति अभियान : पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान (फेज-5.0) के तहत जागरूकता अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम और पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।

इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराधों के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अलावा, छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच की पहचान करने और किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने माता-पिता या पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गईं। साथ ही, महिला हेल्पलाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), एंबुलेंस सेवा (108), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) और साइबर हेल्पलाइन (1930) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिससे महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।

Advertisement

मिर्जापुर पुलिस का यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page