Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में कांवरियों का नगदी समेत मोबाइल उठा ले गये चोर, सोती रही पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित कस्बा के समीप बाजार से सटे राधाकृष्ण मंदिर से सोमवार की प्रातः काल सो रहे तीन कावरियों का मोबाइल चोरी हो गया। पास में कांवरियों की सुरक्षा में लगी पुलिस सोती रही। चोरी की सूचना मिलते ही कांवरियों के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

कोलकाता के सतीश मुखर्जी रोड निवासी पपन बटूकबेल, हरिदास, संजिव मंडल व अन्य तीन साथी प्रयागराज से जल लेकर वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने जा रहे थे। कि मिर्जामुराद थाना के समीप बंगला चट्टी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर सभी कांवरिया सो रहे थे।

Loading...

प्रातः काल दो कांवरिया शौच के लिए चले गए। चोरों ने मौके का फायदा उठा बैग में रखे तीन एंड्रायड मोबाइल फोन और 2500 नगद सहित बैग उठा ले गए। शौच से लौटे कावरियों ने बैग गायब देख हक्का बक्का रह गए। और कावरियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी गईं।

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कांवरियों से लिखित तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए। इधर सूत्र ने बताया कि कांवरिया के सुरक्षा में लगी पुलिस बंगलाचट्टी के समीप हनुमान मंदिर पर पुलिस की ड्यूटी लगी हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page