Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर: पंचायत भवन पर ताला, सहायक को घर बैठे तनख्वाह

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धूरकर में पंचायत भवन पर ताला लटका हुआ है, लेकिन यहां तैनात सहायक पंचायत को बैठे-बैठे तनख्वाह मिल रही है। सरकार ने पंचायत सहायक की पोस्टिंग की है, लेकिन वे पंचायत भवन में नजर ही नहीं आते।

पंचायत भवन में बना शौचालय भी बदहाल स्थिति में है। वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे साफ जाहिर होता है कि इसे काफी समय से साफ नहीं किया गया है। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, और ग्राम प्रधान द्वारा पानी की टंकी भी नहीं लगवाई गई है। यदि ग्रामीणों के लिए कोई बैठक रखी जाए, तो न तो पीने के पानी की सुविधा है और न ही शौचालय की।

Loading...

गांव के लोगों का कहना है कि पंचायत भवन की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, लेकिन न तो ग्राम प्रधान इस पर ध्यान दे रहे हैं और न ही ग्राम विकास अधिकारी। जब एडियो पंचायत, राजगढ़ से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक की ड्यूटी संभवतः सर्वे के लिए लगी होगी। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सहायक को गांव में भी नहीं देखा गया, जिससे साफ है कि सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page