राज्य-राजधानी
मिठाई की दुकान में किशोर का शव मिलने से सनसनी
बस्ती। जिले के रूधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीबगंज चौराहे के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान के भीतर शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रूधौली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विशाल जायसवाल (17) के रूप में हुई है, जो अपने मामा की मिठाई की दुकान पर काम करता था। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि किशोर की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
