Connect with us

पूर्वांचल

मायावती ने काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट, नामांकन के आखिरी दिन बदला प्रत्याशी

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा चुनाव के बीच यूपी के जौनपुर जिले से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है। श्रीकला ने चार दिन पहले ही बसपा से नामांकन दाखिल किया था। आज (सोमवार) यहां नामांकन की आखिरी तारीख है। इससे पहले मायावती ने यहां से उम्मीदवार बदलते हुए श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के अनुसार, श्याम सिंह यादव सोमवार को दोपहर 1 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

आपको बता दें कि, अभी कुछ दिन पहले मायावती ने वाराणसी से बसपा के प्रत्याशी नियाज अली मंजू का टिकट काटकर पूर्व में दिए हुए अतहर लारी को फिर से टिकट देकर प्रत्याशी बना दिया है।

बसपा से टिकट कटने के बाद श्रीकला रेड्डी के पति और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने घर पर करीबी लोगों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ये तय होगा कि बसपा से टिकट कटने के बाद उनकी पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी या नहीं ? जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page