Connect with us

वायरल

मानसून की विदाई के साथ मौसम ने फिर ली करवट

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की विदाई के साथ कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत 46 जिलों में अगले चार दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है, और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा।प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, और यह सिलसिला आज भी जारी रहने की संभावना है।

Loading...

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक लखनऊ और उसके आस-पास गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।हालांकि, विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना भी नहीं जताई गई है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में कमी आई है। 9 अक्टूबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page