Connect with us

वाराणसी

मातृ नवमी के मौके पर संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वावधान में मानस मयंक अजय याज्ञनिक ने किया खिचड़ी, सेव व बूंदी का प्रसाद वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। मातृ नवमी के मौके पर लोक कल्याण की कामना के साथ अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में रविवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी, सेव व बूंदी) का वितरण किया गया। जहां मानस मयंक अजय याज्ञनिक जी ने सैकड़ों की संख्या में श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, श्रमिकों को खिचड़ी, सेव व बूंदी का प्रसाद वितरित किया।

Loading...

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, रमेश चन्द्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल “एलआईसी”, हरीश अग्रवाल, दिनेश जी “डोरी वाले”, कुंवर जी जेटली, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), लव जी अग्रवाल, संजय अग्रवाल ‘‘गिरीराज’’, शिवम अग्रवाल, प्रितेश पाठक, रंजनी यादव, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page