Connect with us

धर्म-कर्म

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Published

on

माघ मेले का पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा आज है। इस मौके पर प्रयागराज के संगम से लेकर काशी के गंगा तट तक स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। माघ माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 23 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर हो रहा है। साथ ही पूर्णिमा तिथि का समापन 24 फरवरी को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।

पुराणों में इस संबंध में बताया गया है कि, माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से शोभायमान होकर अमृत की वर्षा करते हैं। इसके अंश वृक्षों, नदियों, जलाशयों और वनस्पतियों में होते हैं इसलिए इनमें सारे रोगों से मुक्ति दिलाने वाले गुण उत्पन्न होते हैं।

इस दौरान काशी, प्रयागराज, अयोध्या में आज माघी पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल से लेकर दोपहर 12 बजे तक लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में दर्शन पूजन करके जरूरतमंदों को दान दक्षिणा भी दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa