Connect with us

मिर्ज़ापुर

मां विंध्यवासिनी के मंदिर में गृह मंत्री की पत्नी ने किया दर्शन-पूजन

Published

on

मिर्जापुर। भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार की सुबह मां विंध्यवासिनी के मंदिर पहुंची। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विधि-विधान से मां का दर्शन-पूजन किया। पुरानी वीआईपी मार्ग से होते हुए सभी गर्भ गृह में पहुंचे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया।

श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन करने के पश्चात वे बनारस से मिर्जापुर आयी हैं। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। मौके पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसएसपी सोमेन बर्मा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa