Connect with us

वाराणसी

महिला ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अधिवक्ताओं ने थाने पर जताया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सुसवाही इलाके की एक 42 वर्षीय महिला ने शनिवार रात चेतगंज निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह अपने लंबित मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता अनिल कुमार से संपर्क में थी। महिला का आरोप है कि शनिवार को अनिल उसके घर आये और जबरन दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलते ही चितईपुर पुलिस अधिवक्ता को थाने ले आयी, लेकिन कुछ ही देर में थाने पर वकीलों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लंका सहित अन्य थाना क्षेत्रों से फोर्स मंगवाया। अधिवक्ताओं ने महिला के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपने घर में ब्वॉयज हॉस्टल चलाती है और वहां उसकी दो बालिग बेटियां भी रहती हैं, ऐसे में एक व्यक्ति का जबरन घुसकर दुष्कर्म करना संभव नहीं लगता।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच के बाद ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी के अनुसार, घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अधिवक्ता अनिल कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में महिला पर बंधक बनाने, लूट, रंगदारी मांगने और एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। अनिल का कहना है कि उनकी जल्द ही शादी होने वाली है और यह आरोप उनकी शादी में व्यवधान पैदा करने की एक साजिश हो सकती है। उनका यह भी दावा है कि महिला पूर्व में भी इस तरह के आरोप कई लोगों पर लगा चुकी है। मामला फिलहाल पुलिस जांच के अधीन है और दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्य दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page