अपराध
महिला के हत्यारोपी ने उगले राज, बताई हत्या करने की वजह
चंदौली। जनपद के मुगलसराय पुलिस ने एक महिला की हत्या का खुलासा किया, जिसका शव 30 अगस्त को रेलवे लाइन के किनारे मिला था। महिला का गला साड़ी से कसा हुआ था और उसकी पहचान हृदयपुर निवासी सीमा के रूप में हुई। पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
मृतका के भाई गजाधर यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी रही। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुराहू यादव को गिरफ्तार किया। आरोपित ने बताया कि उसका महिला के साथ अवैध संबंध था, उसके लिए मैनें क्या-क्या नहीं किया। उसे जमीन खरीदने के लिए पैसों की मदद की। वह जब भी पैसा मांगती थी तो उसे दे देता था। पिछले छह महीनों से सीमा ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। यह बात मुझे नागवार गुजरी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को बहुत बारिश हो रही थी। उस दिन सीमा काम पर जाने के लिए घर से निकली। उसी दौरान उसने उसका पीछा किया और उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया।
